टाइम लाइन
• 1628 : अंग्रेज फिजिशियन विलियम हार्वी ने रक्त संचार को समझाया।
• 1706 : फ्रांसीसी एनाटोमी प्रोफेसर रेमण्ड डी वीयूसेंस ने पहली बार हार्ट चेम्बर्स और नसों के ढांचे का वर्णन किया।
• 1733 : अंग्रेज वैज्ञानिक स्टीफन हेल्स ने पहली बार रक्तचाप को मापा।
• 1816 : फ्रेंच फिजियोलॉजिस्ट टी. एच. लेन्नेक ने स्टेथोस्कोप का आविष्कार किया।
• 1903 : डच फिजियोलॉजिस्ट विल्लेम इनथोवेन ने इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ का विकास किया।
• 1912 : अमरीकी फिजिशियन जेम्स बी हेर्रिक ने बताया कि आर्टेरीज के हार्ड होने की वजह से हृदय रोग होता है।
• 1927 : पुर्तगीज फिजिशियन व न्यूरोलॉजिस्ट इगस मोनिज ने लिस्बन में सेरेब्रल (मस्तिष्कीय) एंजियोग्राम तकनीक को अंजाम देकर कोरोनरी (हृदय सम्बंधी) एंजियोग्राफी की आधारशिला रखी।
• 1929 : लिस्बन में ही रेनॉल्डो सिड डोस सेंटोस ने आर्टोग्राम का इस्तेमाल किया।
• 1938 : अमरीकी सर्जन रॉबर्ट ई. ग्रॉस ने पहली बार हार्ट सर्जरी की।
• 1951 : अमरीकी सर्जन चाल्र्स हफनेगल ने ऑर्टिक वाल्व को दुरुस्त करने के लिए प्लास्टिक वाल्व तैयार किया।
• 1951 : अमरीकी सर्जन एफ. जॉन लेविस ने ओपन हार्ट सर्जरी को अंजाम दिया।
• 1953 : सेल्डिंगर तकनीक की शुरुआत हुई, कैथेटर के जरिये हृदय के अंदर नसों को देखना संभव हुआ, एंजियोग्राफी पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित व कारगर हुई।
• 1953 : अमरीकी सर्जन जॉन एच. गिबॉन ने पहली बार मैकेनिकल हार्ट और ब्लड प्यूरीफायर का उपयोग किया।
• 1960 : अमरीका में डॉक्टर रॉबर्ट गोएट्ज की टीम ने पहली सफल कोरोनरी आर्टरी बाइपास सर्जरी की
• 1961 : अमरीकी कार्डियोलॉजिस्ट जे.आर. जुडे ने हृदय को पुन: चलाने के लिए बाह्य हृदय मसाज करने वाली टीम का नेतृत्व किया।
• 1964 : इंटरवेंसनल रेडियोलॉजिस्ट चाल्र्स डोट्टेर ने एंजियोप्लास्टी को अंजाम दिया, उन्हें फादर ऑफ इंटरवेंसनल रेडियोलॉजी कहा जाता है।
• 1965 : अमरीकी सर्जन माइकल डीबेकेय और एड्रियन केन्ट्रोविट्ज ने बीमार हृदय के सहयोग के लिए मैकेनिकल डिवाइस का प्रत्यारोपण किया।
• 1967 : दक्षिण अफ्रीकी सर्जन करिस्टिआन बर्नार्ड ने एक व्यक्ति से लेकर दूसरे व्यक्ति में हृदय प्रत्यारोपित किया।
• 1968 : मेल्विन जुडकिन्स की मेहनत रंग लाई, हृदय धमनियों तक आसानी से पहुंचने में सक्षम कैथेटेर निर्मित होने लगे।
• 1977 : स्विस कार्डियोलॉजिस्ट एंड्रेस ग्रुएनजिग ने मरीज के होश में रहते हुए ही एंजियोप्लास्टी की।
• 1982 : अमरीकी सर्जन विल्लेम डे व्राइज ने स्थायी कृत्रिम हृदय प्रत्यारोपित किया इस हृदय को अमरीकी फिजिशियन रॉबर्ट जारविक ने डिजाइन किया था।
• 1986 : पहली बार हृदय में एंजियोप्लास्टी के जरिये सफलतापूर्वक स्टंट लगाया गया।
दिल है, तो जान है और जान है तो जहान है।
Showing posts with label ह्रदय. Show all posts
Showing posts with label ह्रदय. Show all posts
Monday, 26 September 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)

